ट्रेंड्स

FilmFestival: फरहान अख्तर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, ‘जय भीम’ बनी बेस्ट फिल्म

डेस्क। 12वें दादासाहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स की घोषणा हो चुकी है, जिसमें ऑलराउंडर अभिनेता फरहान अख्तर और तमिल एक्टर सूर्या की ‘जय भीम’ को सबसे बड़ा सम्मान मिला है। फरहान को ‘तूफान’ में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। जब सूर्या की फिल्म ‘जय भीम’ ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है।

फरहान की तूफान फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मृणाल ठाकुर फरहान के अपॉजिट थीं और परेश रावल अहम किरदार निभा रहे थे। वहीं, जय भीम फिल्म में सूर्या लीड रोल में थे और इसको टीजे ज्ञानवेल ने डायरेक्ट किया। यह एक ओटीटी रिलीज भी थी और इसे खूब क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिली थी। फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस तमिल फिल्म के एक्टर मणिकंदन को बेस्ट सपोर्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

अवॉर्ड की पूरी लिस्ट…

  • बेस्ट फिल्म – जय भीम
  • बेस्ट फिल्म (जूरी) – एर्गल और नाता सम्राट (चेहरे)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – डागर टुडू (आशा)
  • बेस्ट एक्टर- फरहान अख्तर (तूफान)
  • बेस्ट एनिमेशन – मोटू पतलू इन टॉय वर्ल्ड
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री – द सेवियर: ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (जूरी) – पर्ल सिटी मैसकर
  • बेस्ट डायरेकक्टर – राज मदीराजू (ग्रे: द स्पाई हू लव्ड मी)
  • बेस्ट डायरेक्टर (जूरी)- सुदीप रंजन सरकार (नोट्स टू अ लवर फ्रॉम जेनी एडम एंड हिज ब्यूटीफुल फैमिली)
  • बेस्ट डायरेक्टर (एनिमेशन)- सुमित दास और अक्षय संजीव चव्हाण (रुद्र- द फॉरगॉटन वर्ल्ड)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- विजय कनकमेडाला (नंदी) और शैलेश भीमराव दुपारे (पल्यादः द अदर स्टोरी)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – डॉ बालकृष्ण एमआर
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – ऋषिकेश भडाने (रिफ्ट)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – निस्मल नौशाद (पुल्लू राइजिंग)
  • बेस्ट एडिटिंग – चेन ज़ी वेई (थ्री विश)
  • बेस्ट वीएफएक्स – श्रीकांत कंडाला (ए ब्यूटीफुल ब्रेकअप)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- मणिकंदन (जय भीम)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – मृणालिनी (नोट्स टू ए लवर फ्रॉम जेनी एडम एंड हिज ब्यूटीफुल फैमिली)
Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

4 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

4 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

4 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

4 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

6 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

7 hours ago