ट्रेंड्स

किसान ने खेतों की रखवाली के लिए किराए पर रख लिया ‘भालू’

डेस्क।

देश के कई इलाकों में जंगली जानवर किसानों की फसलों को तबाह कर देते हैं। अपनी फसलों को जंगली जानवरों की उजाड़ से बचाने के लिए किसान कई तरह के जुगाड़ लगाते हैं। यहां तक कि किसान दिन रात खेतों में रहकर ही अपनी फसलों की रखवाली करता है। लेकिन तेलंगाना के सिद्धीपेट के रहने वाले एक किसान ने जंगली जानवरों से अपनी फसल बचाने का नायाब तरीका निकाला है। किसान ने अपनी फसल बचाने के लिए भालू को किराए पर रख लिया है।

ये भालू किसान की फसल को जंगली जानवरों से बचाता है। सुबह से शाम तक ये भालू खेतों के बीच मेढ़ों पर आवाज निकालता हुआ दौड़ता है। भालू को खतों में देख दूसरे जानवर भाग जाते हैं।

दरअसल, फसलों की रखवाली करने वाला यह भालू सच का नहीं है, बल्कि किसान ने एक ऐसे शख्स को किराए पर रखा है, जो रोजाना भालू का कॉस्ट्यूम पहनता है और खेत की रखवाली करता है। भास्कर रेड्डी का कहना है कि खेत में भालू बनकर घूमने के लिए शख्स को प्रतिदिन 500 रुपए देते हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

3 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

4 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

4 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

7 hours ago