गूगल ने इस डॉक्टर का बनाया डूडल, आज ही के दिन मिली थी खास उपाधि

गूगल ने आज खास डूडल बनाकर मनोचिकित्सक डॉक्टर हरबर्ट डेविड क्लेबर को याद किया है। डॉ. हरबर्ट डेविड क्लेबर वह डॉक्टर हैं जिन्हें नशे की लत से छुटकारा दिलाने में माहिर माना जाता था। उन्होंने नशे को एक नैतिक विफलता के बजाय एक चिकित्सा स्थिति के रूप में देखा। गूगल ने आज डूडल इसलिए बनाया है क्योंकि 23 साल पहले आज ही के दिन उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन का सदस्य चुना गया था।

डॉक्टर क्लेबर का जन्म

हरबर्ट डेविड क्लेबर का जन्म 19 जून, 1934 को पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। डॉ. क्लेबर ने डार्टमाउथ कॉलेज में चिकित्सा का अध्ययन किया, जहां उन्होंने पाया कि मनोविज्ञान में उनकी दिलचस्पी है। उन्होंने तीन वर्षों तक लोगों को नशे की लत छुड़ाने में मदद की, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इस तरह के इलाज के लिए एक नए वैज्ञानिक रिसर्च की जरूरत है।

एक अमेरिकी मनोचिकित्सक और मादक द्रव्यों के सेवन शोधकर्ता थे। 1968 में उन्होंने येल विश्वविद्यालय में ड्रग डिपेंडेंस यूनिट की स्थापना की, जहां वे मनोचिकित्सक थे। उन्होंने 1989 तक यूनिट का नेतृत्व किया। उन्होंने तब व्हाइट हाउस में नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी के कार्यालय में डिमांड रिडक्शन के लिए डिप्टी डायरेक्टर के रूप में ढाई साल तक सेवा की।

डॉ. क्लेबर ने लत और मादक द्रव्यों के सेवन को लेकर राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की, और कोलंबिया विश्वविद्यालय में मादक द्रव्यों के सेवन को लेकर एक विभाग स्थापित किया। उन्होंने शराब, कोकीन, हेरोइन और शराब जैसे नशे के आदि व्यक्तियों के इलाज के लिए नए तरीकों को विकसित करने पर कई परियोजनाओं पर काम किया। पांच अक्तूबर, 2018 को डॉ क्लेबर का निधन हो गया।

Samachar First

Recent Posts

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

1 hour ago

SatounSchool: सिरमौर का नाम फिर रोशन, सतोन स्कूल की 8 छात्राएं बनीं हॉकी चैम्पियन

Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…

1 hour ago

800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार, आपदा से नुकसान कम करने पर सरकार का फोकस: सुक्‍खू

Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…

2 hours ago

Himachal: अक्टूबर में सूखे जैसे हालात, 95% कम बारिश दर्ज

Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…

3 hours ago

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

3 hours ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

3 hours ago