Follow Us:

CAA और NRC के विरोध में बने हंसी भरे पोस्टर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नागरिकता संशोधन कानून आजकल काफी बवाल बना हुआ है। इसको लेकर काफी meme काफी वायरल हो रहे हैं। आप भी एक बार इनको देखेंगे तो आप भी कहोगे कि सच में लोग काफी खुराफाती हैं। इसको लेकर पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आजतक की खबर के अनुसार इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक अब तक हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कुल 164 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हिंसक वारदातों में शामिल होने वाले कुल 875 दंगाई गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक शांति भंग के आरोप में अब तक कुल 5,300 लोगों का चालान हुआ है। लोगों के पास से कुल अब तक 35 हथियार बरामद किए गए हैं। 69 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

बता दें कि 9 दिसंबर को दिन भर चली बहस के बाद देर रात नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया। इस बिल के पक्ष में 311, जबकि विरोध में 80 वोट पड़े। इससे पहले बिल को लेकर सदन में दिन भर चली चर्चा के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सभी सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि ये बिल लाखों- करोड़ों शरणार्थियों को यातनापूर्ण जीवन से मुक्ति दिलाने का जरिया बनने जा रहा है। इस बिल के माध्यम से उन शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम होगा। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने आर्टिकल-14 का हवाला देते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया। इसके बाद नागरिकता संशोधन बिल बुधवार यानि 11 दिसंबर को राज्यसभा से भी पास हो गया। बिल के पक्ष में 125 और विरोध में 99 वोट पड़े।

क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक?

नागरिकता (संशोधन) विधेयक का उद्देश्य छह समुदायों हिन्दू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है। बिल के ज़रिये मौजूदा कानूनों में संशोधन किया जाएगा, ताकि चुनिंदा वर्गों के गैरकानूनी प्रवासियों को छूट प्रदान की जा सके। चूंकि इस विधेयक में मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है, इसलिए विपक्ष ने बिल को भारतीय संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए उसकी आलोचना की है।

हंसी भरे MeME