Follow Us:

2015 में एक युवक ने कर ली थी ‘पिज्जा’ से शादी

डेस्क |

देश दुनिया में आए दिन कुछ अजीबो गरीब होता रहता है। आए दिन लोग अलग अलग तरीके से अपने आप को चमकाने में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ एक लोग ऐसे भी होते हैं जो देश दुनिया या आम जिंदगी से तंग आ चुके होते हैं। ऐसे में वे कुछ ऐसा करते हैं जो किसी ने सोचा तक नहीं होता।

ऐसे ही एक शख़्स हैं रूस के रहने वाले मास्को कुक्स … जिन्होंने 2015 में एक पिज्जा से शादी रचा ली थी। कुक्स ने पिज्जा से शादी करने का मुख्य कारण बताया कि उसके आधे दोस्तों की शादी हो चुकी है तो आधे अभी भी कुवारें हैं। जिनकी शादी नहीं हुई वे अपने लिए बीबी खोजते हुए परेशान हैं जबकि शादीशुदा बीवीयों से। साफ शब्दों में कहें तो दोनों ही कंडीशन में उसके दोस्त परेशान हैं जिसके चलते उसने ये क़दम उठाए।

हालांकि इस शादी को न तो रूस के अधिकारियों ने और न ही चर्च के पादरी ने अनुमति दी। लेकिन इस शादी में शरीक होने मास्को का एक पिज्जा आउटलेट आगे आया। यहां तक कि उसने उसे मैरिज सर्टिफिकेट भी दिया और आज भी मास्को में इसकी चर्चा है।