Follow Us:

कंगना रनौत ने किया खुलासा, बताया कब कर रही हैं शादी

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत अगले साल शादी कर सकती हैं। कंगना का नाम वैसे तो कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन के साथ उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ीं। लेकिन वक्त के साथ-साथ ये सारी जोड़ियां टूटती चली गईं।

पिछले साल कंगना ने शादी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि युवा उम्र में आदमी की प्राथमिकताएं अलग होती हैं। कंगना ने हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो जल्द शादी करेंगी। कंगना ने कहा, युवा दौर में इंसान आजादी चाहता है।

वो अपनी मर्जी से अपने जीवन के फैसले लेना चाहता है। किसी की दखलअंदाजी उसे पसंद नहीं होती। मेरे भाई ने शादी कर ली है, मेरी बहन मां बनने वाली है। कैसे जिदगी एक नए सिरे से चलने लग जाती है। आपका अपना परिवार होता है, जिनके साथ वीकेंड पर आप समय बिताते हैं। मैं अपने घर में यह देख रही हूं।

शायद मेरे लिए भी अब शादी करने का सही समय आ गया है। कंगना ने कहा कि वो अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि उनका जीवन साथी कौन होगा इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। फिलहाल वो मर्णिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिग में व्यस्त हैं।