ट्रेंड्स

9 किलो बेंगन में होता है 1 सिगरेट जितना निकोटिन, जानें कुछ शानदार फैक्ट्स…

आज के इंटरनेट और सोशल मीडिया भरे दौर में लोग कई तरह की इन्फॉरमेशन सोशल मीडिया से पढ़ते हैं। इनमें कई तरह ऐसे फैक्ट होते हैं जो कई लोगों को नहीं पता होते। इन फैक्ट्स की वजह से कई दफा इंसान अपने शरीर से लेकर डेली लाइफ में कुछ बदलाव कर सकता है। इससे उन्हें कई फायदे के साथ-साथ नॉलेज भी बढ़ता है। आइये जानते हैं कुछ शानदार फैक्ट्स के बारे में…

  • बेंगन में होता है निकोटिन- 100 ग्राम बेंगन में करीब 0.01 मिलीग्राम निकोटीन मौजूद होता है। यानी 9 किलो बेंगन में एक सिगरेट जिनता निकोटिन होता है। निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी के तहत इसमें मौजूद निकोटिन की सीमित मात्रा सिगरेट छोड़ने वाले लोगों के लिए मददगार हो सकती है।
  • सेब का बीज होता है जहरीला- सेब के बीज की बात करें तो इसके बीज में एमिगडेलिन नामक तत्व पाया जाता है। एक स्टडी के अनुसार, यह तत्व पेट के एंजाइम के साथ मिलकर साइनाइड रिलीज करता है। साइनाइड बेहद खतरनाक जहर होता है, जो इंसान की जान लेने में सक्षम है। अगर आप ज्यादा मात्रा में बीज खाते हैं तो ये हानिकारक हो सकता है।
  • गोल्डन फ्रॉग का जहर- गोल्डन पॉइजन फ्रॉग के इतना ज़हर होता है कि वे किसी भी 10 आदमियों की क्षमता रखता है। गोल्डन पॉइजन डार्ट प्रजाति का मेंढक काफी ख़तरनाक है और वैज्ञानिक इसे दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में शामिल करते हैं।
  • नारियल गिरने से मौत- हर साल 150 लोगों की मौत सिर पर नारियल गिरने की वजह से होती है। ये मौत का आंकड़ा शार्क अटैक से ज्यादा का है। मान्यता है किभगवान विष्णु के धरती पर आगमन के साथ वे माता महालक्ष्मी के साथ नारियल के वृक्ष को भी लाये थे।
  • कुत्तों के लिए हानिकारक है चॉकलेट- चॉकलेट में एक रसायन थियोब्रोमाइन होता है। यह कैफीन की तरह ही होता है, जो कुत्ते के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। इसीलिए चॉकलेट खाने के बाद कुत्ते को बहुत ज्यादा प्यास लग सकती है, पेट खराब हो सकता है, उसके दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है, उसे दौरे भी पड़ सकते हैं। खासतौर से डार्क चॉकलेट से कुत्ते की मृत्यु भी हो सकती है।
  • ज्यादातर अंगूर से बनती है शराब- जब अंगूर का उपयोग विशेष रूप से शराब उत्पादन के लिए किया जा रहा है, तो अंगूर के अध्ययन को विटीकल्चर भी कहा जा सकता है। विटीकल्चर और अंगुरात्पादन दोनों ही बागवानी की छत्रछाया में आते हैं। एक विज्ञान और खोज के रूप में विटीकल्चर तब तक अस्तित्व में है जब तक मनुष्य शराब बनाते और पीते रहे हैं। 71 प्रतिशत अंगूर उत्पादन इस्तेमाल शराब बनाने के लिए होता है।
Manish Koul

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

36 seconds ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

8 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

19 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

48 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago