इंडिया

अब आजीवन रहेगी रीट सर्टिफिकेट की मान्यता, CM गहलोत का बड़ा फैसला

डेस्क।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET) को लेकर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रीट भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि रीट की वैधता आजीवन रहेगी। इसके साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा देनी होगी।

हालांकि इससे पहले, रीट प्रमाणित सात साल तक के लिए वैध थी, जिसे बाद में घटाकर तीन साल कर दिया गया था लेकिन अब इसे ताउम्र तक के लिए कर दिया गया है। ऐसे में उम्‍मीदवारों को केवल एक बार ही रीट परीक्षा देने की जरूरत होगी। वहीं, ग्रेड थर्ड के टीचर्स की भर्ती के लिए अब अलग से परीक्षा होगी। अब तक REET के नंबरों के आधार पर चयन होता था।

REET पेपर लीक विवाद के बाद ही शिक्षक भर्ती पैटर्न बदलने की घोषणा की गई थी। अब कैबिनेट ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया बदलने के लिए नियमों में संशोधन की मंजूरी दे दी है। आगे होने वाली 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती नए प्रावधान से ही होगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago