नाइकी ने पेश किया स्मार्ट जूता, स्मार्टफोन से कर सकेंगे कंट्रोल

<p>दुनिया की सबसे बड़ी खेलकूद का सामान बनाने वाली कंपनी नाइकी ने ऐसा पहला जूता बनाया है, जिसके फीते खुद-ब-खुद बंध जाते हैं। कंपनी ने करीब एक दशक की रिसर्च के बाद इसे तैयार किया है। नाइकी के इस जूते का नाम Nike Adapt BB है और इसकी कीमत 350 डॉलर यानि करीब 25 हजार रुपये है। नाइकी ने इस जूते के बारे में जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। इस स्मार्ट जूते की खास बात ये है कि इस जूते को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकेगा।</p>

<p>जानकारों के अनुसार इस जूते के फीते अपने आप बंध जाते हैं। आप जब जैसे इसमें अपना पैर डालेंगे वह एक सेंसर को छूएगा। इसमें दो बटन होंगे जो कि इसे ढीला करने और कसने में काम आएंगे।</p>

<p>नाइकी का ये जूता पैर में डलते ही अपने आप एडजस्ट हो जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इसकी बिक्री पूरी दुनिया में 17 फरवरी 2019 से होगी। इसके सेंसर्स इसे ऑटोमैटिक फिटिंग वाले मोड पर रखते हैं। यहां तक कि यह काफी फोर्स झेलने की भी क्षमता रखता है।</p>

<p>खासतौर पर यह जूता बास्केट बॉल प्लेयर्स के लिए बनाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके दौड़ते-दौड़ते जूते खुले हो जाते हैं। जिसके बाद उन्हें खेलने में दिक्कत होती है। यह स्मार्टशू अपने हिसाब से साइज एडजस्ट करता रहता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago