World Laughter Day: अच्छी सेहत के लिए हंसना ज़रूरी है…

मैंने किसी इंसान को हंसने की वज़ह से मरते नहीं देखा…

लेकिन लाख़ों लोग इसलिए जरूर मर जाते हैं कि वे हंस नहीं रहे…

ये नायाब श़ब्द हैं एक मश़हूर डॉक्टर मदन कटारिया के हैं जिनका मानना है कि हंसने से हर चीज़ आसान हो जाती है। हर साल मई के पहले रविवार को 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' मनाया जाता है। वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुरुआत भारत में मुंबई श़हर से ही हुई थी। इस दिन को सबसे पहले 10 मई, 1998 को डॉ मदन कटारिया ने मनाया था और आज दुनियाभर के करीब 70 देशों में मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को हंसने के फायदों के बारे में जागरूक करना और संसार में खुशियां फैलाना है। इस साल वर्ल्ड लाफ्टर डे 5 मई 2019 को मनाया जा रहा है। आइए वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर जानते हैं हंसने का कुछ फायदों के बारे में…

हंसने से तनाव कम होता है। साथ ही करीब 45 मिनट के लिए मांसपेशियां रिलेक्स हो जाती हैं, जिससे आप खुद को फ्रेश महसूस करते हैं।

रात को सोने से पहले खुलकर हंसने से बैचेनी और तनाव दोनों ही कम होते हैं। दिमाग को शांति का एहसास होता है, जिससे एक थकान भरे दिन के बाद नींद अच्छी आती है।

हंसने से एंटीबॉडी बनाने वाली कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। इससे सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याओं से बचाव होता है। वहीं, इम्यून सिस्टम मजबूत होने से कई प्रकार की एलर्जी और इंफेक्शन से भी सुरक्षित रहा जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खुलकर हंसना चेहरे के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज होती है। हंसते समय चेहरे की करीब 15 मांसपेशियां एक साथ आती हैं, जिससे चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। हंसने से चेहरे की मांसपेशियों में ब्लड सर्क्युलेशन भी बेहतर तरीके से होता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है और आप ज्यादा यंग और अट्रैक्टिव दिखने लगते हैं।

खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता हैं, जो हार्ट पंपिग रेट को ठीक रखने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और दिल की कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

7 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

12 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

12 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

12 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

12 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

13 hours ago