Follow Us:

मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा कर सकती हैं ‘जी ले ज़रा’ फिल्म से किनारा

डेस्क |

मां बनने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आने वाले फिल्म ‘जी ले ज़रा’ से खुद को बाहर कर सकती हैं। फरहान अख़्तर और रितेश सिधवानी की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को भी कास्ट किया गया था। ‘जी ले ज़रा’ के निर्माता भी कथित तौर पर प्रियंका की खुशखबरी की घोषणा के बाद से ही चिंतित हैं।

प्रियंका अपना समय और एनर्जी अपने पहले बच्चे की परवरिश में लगाना चाहती हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी अन्य विकल्प की तलाश में जुट गए हैं। फरहान अख्तर ने कहा कि वह फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ की 20वीं वर्षगांठ पर की थी।

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप स्टार पति निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। 39 वर्षीय प्रियंका और 29 वर्षीय निक ने शनिवार (22 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। बच्चे के अस्पताल में काफी वक़्त रहने पर प्रियंका अब अपने बच्चे पर ग़ौर करने के लिए फिल्मों से ब्रेक ले सकती हैं।