दिल्ली के ताज पैलेस में प्रियंका- निक की शादी की पहली रिसेप्शन

<p>रविवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने के बाद मंगलवार को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स दिल्ली में पहली रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं। अपने इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए दोनों ने दिल्ली के ताज पैलेस को चुना है। इस पार्टी के लिए दोनों सोमवार शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे। प्रियंका और निक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए ये पार्टी दे रहे हैं।</p>

<p>बता दें कि तकरीबन 1000 मेहमानों की क्षमता वाले दरबार हॉल में यह कार्यक्रम रखा जाएगा। रिसेप्शन पार्टी आज रात 8 बजे से शुरू होगी। रिसेप्शन इनवाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक ये रिसेप्शन प्रियंका ने अपने खास दोस्तों के लिए ही रखा है।</p>

<p>गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रस्मों से शादी की। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी में विदेशी मेहमानों ने भी जमकर एन्जॉय किया। भारतीय रस्मों को निक ने दिल से निभाया।</p>

Samachar First

Recent Posts

“माँ……..सूक्ष्म शब्द…….गहन विश्लेषण”

माँ कितना सूक्ष्म शब्द है, पर उसके भीतर छिपी गहराई, विशालता और प्रगाढ़ता कितनी अनंत…

1 hour ago

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर: जयराम ठाकुर

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित…

2 hours ago

मंडी: दिव्यांगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मंडी, 11 मई: हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी ने दिव्यांगों व महिलाओं के लिए तीन…

2 hours ago

देश की तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है: राजीव

गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों…

3 hours ago

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों…

3 hours ago

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का…

3 hours ago