Follow Us:

राखी सावंत हुई गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने मुंबई में पकड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क।। |

महर्षि वाल्‍मीकि पर टिप्‍पणी किए जाने के मामले में एक्‍ट्रेस राखी सावंत को मुंबई में अरेस्‍ट कर लिया गया है। राखी को पंजाब पुलिस ने मंगलवार को मुंबई में जाकर गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि सालभर पहले राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि और उनको अनुयायियों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कोर्ट ने राखी के लिए समन जारी किया था। मगर राखी अदालत में पेश नहीं हुई। इसके बाद सबूतों के आधार पर कोर्ट ने राखी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

दरअसल पिछले साल गायक मीका सिंह के बारे में राखी ने कहा था, ‘अब मीका पहले जैसा नहीं है, जैसे भगवान वाल्मीकि पहले थे और बाद में बदल गए थे। फिर उन्होंने रामायण लिखी। उसी तरह मीका भी बदल चुका है।’ बावजूद इसके राखी सावंत अदालत में पेश नहीं हुई। 9 मार्च को केस की सुनवाई करते हुए अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आरोपी राखी को पकड़कर लाने के आदेश दिए थे।