Follow Us:

पिता के अंतिम दर्शन कर पायेगी बेटी, रिद्धिमा कपूर को दिल्ली पुलिस ने दिया पास

डेस्क |

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी  अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जा सकेंगी । दिल्ली पुलिस ने ऋषि कपूर के परिवार के पांच लोगों के लिए पास जारी किया है, जिससे वे मुंबई जा सकेंगे। इनमें ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा भी हैं । डीसीपी दक्षिण दिल्ली आरपी मीणा के मुताबिक, ऋषि कपूर की बेटी के अनुरोध पर मुंबई जाने के लिए कुल पांच लोगों के लिए पास जारी किया गया है। इनमें रिद्धिमा भी शामिल हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने परिवार के साथ साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं।

गौरतलब है कि बुधवार रात को पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से  ही उनकी बेटी रिद्धिमा परेशान थी । गुरुवार सुबह पिता के निधन की खबर आने के बाद रिद्धिमा ने केंद्र सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर के निधन के समय परिवार के सदस्यों में पत्नी नीतू सिंह और बेटा रणवीर कपूर साथ थे । वहीं, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम तक होगा । मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा । अभी मुंबई में परिवार बेटी का इंतजार कर रहा है