Follow Us:

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज निधन हो गया। वह 58 साल के थी। घर में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें रणबीर कपूर सहित बाकी परिवार के सदस्य चेम्बूर के इनलैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज दोपहर करीब एक बजे राजीव कपूर ने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

परिजनों का कहना है कि अफसोस हम उन्हें बचा नहीं सके। फिलहाल हम उन्हें घर ले जा रहे हैं और आज शाम में ही चेम्बूर स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। बता दें कि राजीव कपूर ने राम तेरी गंगा मैली फिल्म में मुख्य एक्टर की भूमिका निभाई थी। अभी पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी। अभी परिवार उस दुख से उबरा भी नहीं था कि अब फिर से कपूर फैमिली पर मुसीबत आ पड़ी है। कई सेलिब्रिटी कपूर परिवार को संवेदनाएं दे रहे हैं।