<p>क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर शनिवार को ऊना के गगरेट में पहुंचे। यहां उन्होंने ल्यूमिनस द्वारा गोद लिए गए स्कूल बन्ने दी हट्टी में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया और इस दौरान वे बच्चों को नशे की लत से बचने का संदेश दिए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि यहां ऐसी बातें सुनने को मिल रही हैं कि लड़के-लड़कियां ड्राग्स का सेवन कर रही हैं। हमें अपने लक्ष्य तय करके उसकी और ध्यान देना चाहिए और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।</p>
<p>बताते चलें कि सचिन तेंदुलकर ल्यूमिनस इन्वर्टर के ब्रैंड अम्बेसडर भी हैं और यहां वे ल्यूमिनस के गोद लिए स्कूल में छात्रों से मिलने पहुंचे हैं। अपने कार्यक्रम के बाद सचिन ने बच्चों के साथ कुछ पल भी बिताए और फोटो खिंचवाकर बचपन की यादें सांझा की। वहीं, सचिन की झलक के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…