शक्तिमान पर बनने जा रही फिल्म, तीन पार्ट में होगी रिलीज

इंडिया का पहला सुपरहीरो शक्तिमान पर एक फिल्म बनने जा रही है। शक्तिमान 90 के दशक में इस शो ने बच्चों के बीच ऐसी पैठ जमा ली थी कि हर कोई इस सीरियल का दीवाना बन गया था। लॉकडाउन के समय जब शक्तिमान को फिर शुरू किया गया, दर्शकों का इसे भरपूर प्यार मिला। इसी को देखते हुए मेकर्स अब कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं।

शक्तिमान को दोबारा लाने की अटकलें तो लंबे समय से चल रही हैं। खुद मुकेश खन्ना ने भी बताया है कि वे इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो फैन्स को काफी उत्साहित कर सकती है। बताया जा रहा है कि शक्तिमान पर अब फिल्म बनाई जाएगी। जैसे अवेंजर्स को अलग-अलग पार्ट में रिलीज किया जाता है, कुछ उसी अंदाज में शक्तिमान को भी बनाने की तैयारी है। चर्चा ये है कि इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाया जाएगा और शक्तिमान के शुरुआत से लेकर अंत के सफर को दिखाया जाएगा।

इस बारे में मेकर्स का कहना है कि ये कृष और रावन से भी बड़ी फिल्म होगी। शक्तिमान को सबसे बड़ा सुपरहीरो बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट भी बड़ा होगा और इसे रिलीज भी बड़े लेवल पर किया जाएगा। इस बारे में मुकेश खन्ना कहते हैं- ये किसी सपने से कम नहीं है। इस फिल्म के लिए हम किसी बड़े चेहरे की तलाश कर रहे हैं। जब तक वो फाइनल नहीं हो जाता, हम किसी भी तरह की घोषणा नहीं करेंगे।

वैसे खबरों के मुताबिक शक्तिमान फिल्म के पहले पार्ट को 2021 में रिलीज किया जा सकता है। फिल्म को बच्चों के इर्द-गिर्द रखा जाएगा और अच्छाई की बुराई पर जीत होती है वाली थीम ही बरकरार रहेगी। स्टार कास्ट की बात करें तो ये अभी तक साफ नहीं है कि मुकेश खन्ना इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाएंगे या नहीं

Samachar First

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका: सरसों तेल और रिफाइंड के दाम बढ़े, टमाटर भी 100 के पार

Festive inflation 2024 : त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार से आम जनता…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

3 hours ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

4 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

4 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

5 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

6 hours ago