शादी करने जा रही है सिंघम फेम काजल अग्रवाल, जानिए कब और कहां

<p>सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल के फैंस के लिए यह सरप्राइज&zwj;िंग तो है ही पर बहुत बड़ी खुशखबरी भी है। काजल के पर&zwj;िवार वाले उनके लिए लड़का ढूंढ़ रहे थे और अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है। उन्हें लड़का मिल गया है और जल्द ही काजल की शादी हो जाएगी। काजल ने भी सोशल मीड&zwj;िया पर फैंस संग यह खुशखबरी साझा की है। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लेने वाली हैं।</p>

<p>उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को शेयर किया है। काजल ने एक पोस्ट साझा कर बताया क&zwj;ि वे गौतम क&zwj;िचलू के साथ शादी करने वाली हैं। काजल ने पोस्ट में शादी की डेट भी बताई है। उन्होंने ल&zwj;िखा क&zwj;ि वे 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं। कोरोना को देखते हुए वेड&zwj;िंग सेरेमनी में स&zwj;िर्फ पर&zwj;िवार के लोग शाम&zwj;िल होंगे। काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने फ&zwj;िल्म &#39;क्यों हो गया ना&#39; से एक्ट&zwj;िंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वे साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अब वे हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं।</p>

<p>काजल अग्रवाल को सिंघम में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्ट&zwj;िंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। सिंघम के अलावा काजल ने स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में तेलुगू और तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड मूवी मुंबई सागा भी शामिल है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। एक्ट्रेस, कमल हासन के साथ साउथ मूवी &#39;इंड&zwj;ियन&#39; में भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। काजल इसमें अहम रोल निभा रही हैं। मालूम हो कि काजल की छोटी बहन निशा अग्रवाल भी एक्ट्रेस हैं। निशा की शादी 2013 में हो गई थी। उन्होंने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से शादी की थी और अब उनका एक बेटा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

20 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago