‘The Loin King’ की कमाई बढ़ रही 100 करोड़ की तरफ

<p>इंडियन मार्केट में अभी हालिया रिलीज हुई फिल्म डिज्नी के &#39;द लॉयन किंग&#39; ने पहले हफ्ते में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक 81.57 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हिंदी डबिंग में द लॉयन किंग को दर्शक पसंद कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर द लॉयन किंग के पहले हफ्ते की कमाई शेयर की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, द लॉयन किंग ने वीरवार को 5.65 करोड़ का कारोबार किया। इस कलेक्शन के साथ पहले हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 81.57 करोड़ हो गई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4145).jpeg” style=”height:278px; width:512px” /></p>

<p>द लॉयन किंग ने पहले दिन के अलावा बाकी हफ्तों में भी अच्छा बिजनेस किया है। जहां पहले दिन फिल्म ने 11.06 करोड़ से ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने बड़ी छलांग लगाते हुए 19.15 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया था।</p>

<p>फिल्म में लोगों ने सिंबा के किरदार में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आवाज को पसंद किया है। वहीं, फिल्म में मुफासा, टीमोन, पुंबा, स्कार की स्टारकास्ट डबिंग भी जम रही है। द लॉयन किंग के पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 11.06 करोड़, शनिवार को 19.15 करोड़, रविवार 24.54 करोड़, सोमवार 7.90 करोड़, मंगलवार 7.02 करोड़, बुधवार 6.25 करोड़ और वीरवार 5.65 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरऑल फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago