Follow Us:

इस अंदाज में रिलेक्स करता दिखा टीम इंडिया का ये ‘स्टार खिलाड़ी’

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी और खेल के साथ अपने मस्तमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। दबाब के बीच भी धोनी अपने आप को तनाब मुक्त रखते हैं। धोनी की यही खासियत है कि उन्हें जहां मौका मिलता है वह मस्ती से नहीं चूकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी रिलैक्स महसूस कर रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें टीम इंडिया के साथ धोनी काफी मस्ती में दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें एयरपोर्ट की है, धोनी जमीन पर ही लेटे हुए हैं। इससे पहले भी श्रीलंका के मैच के खिलाफ धोनी मैच के दौरान मैदान पर ही लेट गए थे और वह तस्वीरें भी काफी वायरल हुई है।

बता दें, कि पहले वनडे में टीम इंडिया की शुरुआती हालात काफी खराब थी और फिर हार्दिक पांड्या और धोनी ने धमाकेदार पारी खेलकर मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाकर मैच पर जीत हासिल की।