माता मुरारी देवी में तीन दिवसीय मेला शुरू, आज होगी माली

जिले की मुरारी धार पर स्थित श्री माता मुरारी देवी के तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य विभाग ए विवेक चंदेल ने किया। इस बारे में जानकारी देते श्री माता मुरारी सेवा समिति के प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेले के प्रथम दिन अभिषेक सोनी ने अपने भजनों से हजारों श्रद्धालुओं व मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया व पूरे वातावरण को मां के भजनों के गुणगान से भक्तिमय बना दिया।

उन्होंने बताया कि 27 मई सोमवार को बीबीएमबी के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी मुख्य मेहमान के तौर पर मेले में आएंगे। सोमवार को ही विशाल छिंज का आयोजन होगा। इसमें हिमाचल कुमार की माली होगी, जिसमें 19 साल की आयु वर्ग के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। बड़ी माली भी होगी जिसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उतर प्रदेश, जम्मू कशमीर व प्रदेश के नामी गिरामी पहलवान भाग लेंगे। सोमवार को ही मेले का समापन शाम को सात बजे होगा। आयोजकों ने विशाल छिंज का आनंद उठाने के लिए सभी से माता मुरारी देवी पहुंचने का आग्रह किया है।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago