‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ का ट्रेलर रिलीज, आमिर पर भारी पड़े बिग बी

लंबे इंतजार के बाद फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि ट्रेलर को यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जारी किया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों के बीच एक्साईटमेंट और बढ़ जाएगा। ट्रेलर में  बिग बी जहां खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फातिमा बेहतरीन तीरंदाजी करती दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में 1795 की कहानी को दिखाया गया है जब ईस्ट इंडिया कंपनी अपना कारोबार करने के लिए भारत आती है। लेकिन इस बहाने वे यहां के लोगों पर राज करने लगते हैं।

जो कि कुछ लोगों को यह गुलामी मंजूर नहीं थी। जिसके बाद वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। जी हैं, अंग्रेजों के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ते हुए बिग बी नजर आ रहे हैं जो कि आजाद का किरदार में हैं।

जिसके बाद अंग्रेज आजाद को अपने कब्जे में करने के लिए आजाद जैसे ही चालाक एक ठग खोजते हैं जिसका नाम फिरंगी मल्लाह होता है। बता दें कि इस किरदार को आमिर खान निभा रहे हैं। वहीं कैटरीना इस फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगी ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा।

यशराज बैनर के तले बन रही इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होगी। क्योंकि इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा की दो महान हस्तियां आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक-एक करके सोशल मीडिया पर फिल्म के सभी किरदारों को यानि कि अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख, कैटरीना कैफ का लुक रिवील करने के बाद आमिर का भी लुक सामने आया है। जिसमें बिग बी 'खुदाबक्श' के किरदार में नजर आएंगे।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

12 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

14 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

15 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

15 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

16 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 hours ago