Follow Us:

मधुर आवाज में डोगरी गाना गाती ये बेटियां, फेसबुक पर हो रही हैं वायरल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

डोगरी भाषा सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर में बोली जाती है। मगर इससे जुड़े पड़ोसी राज्यों खासकर हिमाचल पर डोगरी भाषा का खासा प्रभाव है। पहाड़ी बोलियों जैसे चंबयाली, मडवाली, मंडयाली, बिलासपुरी, बागडी आदि में डोगरी भाषा का मिश्रण देखने को मिलता है। यह भाषा कश्मीर रियासत और चंबा राज्य में राजकीय प्रशासन के अंदरूनी व्यवहार का माध्यम रह चुकी है।

हिमाचल के कांगड़ा जिले के कई गायक डोगरी गाने गाते रहे है आज भी इन गानों को खूब पसंद किया जाता है। यहां तक की बॉलीवुड गायकों ने भी डोगरी गाने गाए है। लता मंगेशकर की डोगरी एलबम " भला शपाइया डोगरेया" आज भी सबसे ज्यादा सुनी जाती है। 

बहरहाल, आज हम डोगरी गाना गा रही दो बेटियों का वीडियो आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। "डोगरे दी शान बखरी" नाम के फेसबुक पेज ने स्वतंत्रता दिवस पर इस गाने को शेयर किया है। संभवत: रामनगर के किन्हीं सरस भारती नाम के शख्स ने यह वीडियो इस पेज को दिया गया होगा। इस गाने में दिख रही बेटियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, मगर मधुर आवाज़ में उन्होंने डोगरी गाने को अच्छे से पेश किया है। सुनें: