Follow Us:

हमीरपुर में भैंस के साथ दुष्कर्म! घोर कलयुग

नवनीत बत्ता |

घोर कलयुग आ गया है…अभी तक हिमाचल बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर चिंतित था। लेकिन, बुधवार को एक ऐसी वारदात हुई कि यकीन करना मुश्किल हो गया।

खबर के मुताबिक टौनी देवी में एक महिला ने 40 वर्षीय पुरुष पर उसकी भैंस के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अवाह देवी पुलिस चौकी में 'लड्योह दा बराड़ा' गांव की वीरता कुमारी ने भूपिंदर सिंह (40) के खिलाफ उसकी भैंस के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

भौरंज थाना SHO सीआर चौधरी ने भी इस वारदात की पुष्टि की है। भैंस के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स पर आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।