Follow Us:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे

समाचार फर्स्ट |

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को इटली में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों सिलेब्रिटीज ने अपने फैन्स को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। दोनों के इस ऐलान के बाद हर जुबान पर इसी जोड़े की चर्चा है। ऐसे में विराट की इसलिए भी तारीफ हो रही है क्योंकि इस शादी में विराट ने अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया था।

शादी के बाद अब 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस रिसेप्शन में BCCI के अधिकारी, भारतीय क्रिकेटर्स, भारतीय फिल्म जगत के अभिनेता-अभिनेत्री और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ इटली के लिए उड़ान भरी थी।