Follow Us:

दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, गिनीज विश्व रिकॉर्ड में हुआ शामिल

समाचार फर्स्ट |

लंदन में दुनिया का सबसे बड़े समोसा तैयार किया गया है। 153 किलोग्राम का यह समोसा एक मस्जिद में बनाया गया जो गिनीज विश्व रिकॉर्ड में शामिल हुआ। पूर्वी लंदन की मस्जिद में कल ‘मुस्लिम एड’ नामक समूह की 12 लोगों की टीम ने इस समोसे को तैयार किया है। गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अधिकारियों की ओर से प्रमाणित किए जाने के बाद इस टीम ने समोसे को बांटा।

इस समोसे को तैयार करने में 15 घंटे लगे। इससे पहले सबसे बड़े समोसा का रिकॉर्ड उत्तरी इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड कॉलेज में बने 110.8 किलोग्राम समोसे के नाम दर्ज था। यह समोसा जून, 2012 में तैयार किया गया था।

गिनीज विश्व रिकॉर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह मुस्लिम एड की तरफ हासिल की गई प्रभावशाली उपलब्धि है और इस कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत की गई है। ’’ मस्जिद से जुड़े लोगों का कहना है कि ईद जैसे त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय की दरियादिली दिखाने के मकसद से यह समोसा तैयार किया गया।