Follow Us:

बर्फिले तूफान में फंसे 4 युवक, धौलाधार में रेस्क्यू अभियान जारी

मृत्युंजय पुरी |

धौलाधार की पहाडि़यों में स्लेट गोदाम राइजिंग स्टार हिल टाप के पिछले तरफ स्लाइडिंग जोन में चार स्थानीय युवक लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चारों युवक बर्फीले तूफान में फंस गए हैं।

इस मामले की सूचना दिल्ली में रह रहे स्लेट गोदाम के एक युवक ने कस्बा नरवाणा के पंचायत प्रधान को दी। जिन्होंने फिर पुलिस और प्रशासन को सूचित किया।लापता युवकों में से एक का फोन नेटवर्क क्षेत्र में होने के कारण उससे संपर्क साद लिया गया है। सभी युवक इस समय सही सलामत हैं।

वहीं, प्रशासन  पुलिस और वन विभाग के साथ-साथ पर्वतारोहण संस्थान की टीम की भी रेस्क्यू अभियान में मदद ले रहा है

बताया जा रहा है कि ये युवक घूमने निकल थे। जिसके बाद वे बर्फीले तूफान में फंस गए।