Uncategorized

चेतन का टिकट ‘परिवारवाद’ के नाम पर कटा, अनुराग ठाकुर को पता ही नहीं…!

बीजेपी ने जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा का टिकट परिवारवाद के नाम पर काट दिया। लेकिन, मोदी सरकार में कद्दावर मंत्री अनुराग ठाकुर यह बात मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। न जाने किसने कहा कि परिवारवाद के चलते चेतन बरागटा का टिकट काट दिया गया। लेकिन, अनुराग ठाकुर को यह मालूम होना चाहिए कि ‘परिवारवाद’ के नाम पर टिकट काटे जाने की डुगडुगी खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बजा डाली है। वो भी इंडिया टुडे के एक मंच से। यही नहीं, जुब्बल कोटखाई पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने भी टिकट कटने के पीछे ‘परिवारवाद’ का हवाला दे दिया। कम से कम आप नीचे ये लिंक खोलकर सीएम के बयान सुन सकते हैं।

दरअसल, सोलन में अनुराग ठाकुर से चेतन बरागटा का टिकट काटे जाने और उनके बागी होने को लेकर सवाल दागे गए थे। इसके जवाब में खेल मंत्री ने कहा, “बीजेपी ने मंडी संसदीय क्षेत्र समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया है। न जाने किसने यह कह दिया कि परिवारवाद के चलते जुब्बल कोटखाई में चेतन बरागटा की टिकट कटी है।”

लेकिन, अनुराग ठाकुर को यह मालूम होना चाहिए कि खुद चेतन बरागटा ने कहा कि उन्हें परिवारवाद का हवाला देकर टिकट नहीं दिया गया। वैसे देखा जाए तो अनुराग ठाकुर भी एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी पहचान अपने पिता प्रेम कुमार धूमल से कहीं आगे बना ली है। इसमें कोई शक नहीं कि मोदी सरकार में खास बनने की यात्रा भी अनुराग ठाकुर के लिए आसान नहीं रही है। लेकिन, उन्होंने अपने दम पर पीएम मोदी का विश्वास हासिल किया। ऐसे में अनुराग ठाकुर की प्रगति को उदाहरण रखकर कहीं न कहीं चेतन बरागटा खुद के साथ विश्वासघात महसूस कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

2 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

2 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

2 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

2 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

5 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

6 hours ago