Follow Us:

उपचुनाव: कर्ज में डूबे BJP प्रत्याशी, क्या कर पाएंगे फतेहपुर का भला?

मृत्युंजय पुरी |

फतेहपुर: जंहा राजनेताओ की आय हमेशा बढ़ती देखी गई है, वहीं बूथ पालक से फतेहपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का सफर करने वाले बलदेव ठाकुर कर्ज में डुब गए हैं। उपचुनाव नामांकन के दौरान दाखिल फतेहपुर से प्रत्याशी के हलफनामे पर नजर डालें तो पता लगता है कि उन पर और उनकी पत्नी के नाम 56 लाख का लोन है।

बलदेव के नाम विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से कुल 9 लाख रुपये का हाउस लोन लिया है। उनकी पत्नी के नाम 47,22,185 रुपये की देनदारी है।

हलफनामे के अनुसार बलदेव ठाकुर के पार 20 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 17 लाख की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है, जबकि तीन लाख की संपत्ति खुद अर्जित की है। बलदेव के नाम विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से कुल 9 लाख रुपये का हाउस लोन लिया है।

बलदेव ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल सालाना आय 4,92,700 रुपये दर्शाई है। उनके पास 50 हजार की नकदी है। केसीसी और पीएनबी खाते में 10,555 रुपये जमा हैं। बलदेव ठाकुर के पास 2011 मॉडल की एक कार है, जिसका वर्तमान मूल्य 2,65,000 रुपये है। उनके पास 10 ग्राम सोना और 90 हजार रुपये की कीमत का सोने का ब्रेसलेट है। उनकी पत्नी के पास 6,75,000 रुपये के सोने के गहने हैं। बलदेव के पास लारथ में 150 वर्ग फीट में 3,00,000 रुपये कीमत का रिहायशी मकान है।

इन उपचुनावों से पहले बलदेव ठाकुर दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। 2012 में भाजपा ने उन पर भरोसा जताया था जबकि 2017 वे आजाद ही मैदान में उतर गए थे। पर इस वार फिर भाजपा पार्टी ने उन पर दाब खेला‌ है।