Categories: Uncategorized

Covid 19: हिमाचल में शनिवार को आए 202 मामले, 8 साल के बच्चे सहित 4 की मौत

प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 202 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 164 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। इमसें से 2 मौत जिला हमीरपुर और 2 मौत जिला कांगड़ा में हुई है। मरने वालों में कांगड़ा जिला का एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है। इन 4 मौत को साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3650 हो गया है।

आज आए मामलों में बिलासपुर से 22, चंबा 1, कांगड़ा में 103, किन्नौर 1, कुल्लू 4, मंडी 30, सिरमौर 2, सोलन 2 और ऊना से 19 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 218202 हो गया है। इसमें से 1800 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 212736 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 8968 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 8757 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 127 पॉजिटिव आए हैं। अभी 84 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

वहीं, जिला किन्नौर के निचार में एकलव्य स्कूल के 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूली बच्चों का पॉजिटिव आना एक गंभीर विषय है। क्योंकि सोमवार से प्रदेश में बच्चों के लिए स्कूल खुलने जा रहै हैं। ऐसे में इस तरह से बच्चों का पॉजिटिव पाया जान कहीं न कहीं सरकार को भी सोचने पर मजबूर कर देगा।

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

40 mins ago

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू, तीन दिन चलेगी, प्रदेश भर…

55 mins ago

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: DC

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: डीसी बोले,…

58 mins ago

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

18 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

18 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

18 hours ago