Follow Us:

प्रियंका गांधी आज नगरोटा बगवां से भरेंगी चुनावी हुंकार, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

डेस्क |

AICC महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज नगरोटा बगवां में कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी आज विकासपुरुष जी एस बाली जी की कर्मभूमि नगरोटा बगवां में जनसभा को जल्द ही संबोधित करेंगी. सबसे बड़े सियासी किले कांगड़ा में प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा है.
 
प्रियंका गांधी की हिमाचल में यह तीसरी रैली है और इससे पूर्व वह सोलन और मंडी में प्रतिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से भाजपा पर बड़े हमले कर चुकी हैं.
 
इस रैली में प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व भारी संख्या में लोग मौजूद हैं.
बता दें कि प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा है. कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनते ही वह पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस को बहाल करेगी. अग्निवीर और बेरोजगारी भी युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस भरोसा कर रही है. वहीं, कांग्रेस ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर वह 5 लाख रोजगार और 680 करोड़ स्टार्टअप फंड देगी.