Follow Us:

कांग्रेस ने अपनी इलेक्शन टीम का किया विस्तार, 5 अन्य नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

पी.चंद |

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया है. कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चुनाव कमेटी में पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, कुलदीप कुमार, जगत सिंह नेगी और सुरेश चंदेल को ये जिम्मेवारी सौंपी है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे मंजूरी दी है.

इससे पहले इन नेताओं को मिल चुकी है जिम्मेदारी…

1. प्रतिभा सिंह
2. मुकेश अग्निहोत्री
3. आनंद शर्मा
4. सुखविंदर सिंह सुक्खू
5. विपलव ठाकुर
6. आशा कुमारी
7. ठाकुर कौल सिंह
8. कुलदीप राठौर
9. धनिराम शांडिल
10. रामलाल ठाकुर
11. हर्ष महाजन
12. राजेंद्र राणा
13. विनय कुमार
14. रजनीश किमटा