Follow Us:

हिमाचल के कई अधिकारियों ने राज्यपाल को दिपावली की दी बधाई

desk |

देशभर में 12 नवंबर को दिपावली का त्योहार मनाया जाएगा. इसी उपलक्ष्य को लेकर हिमाचल प्रदेश के कई अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

आपको बता दें कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

इसी के साथ हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने आयोग के सदस्यों के साथ राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और उनकी पत्नी डॉ. अनुरीता सक्सेना ने भी राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं.