Follow Us:

वैक्सीन संवाद में PM ने हिमाचल को दी बधाई, नवंबर तक दूसरी डोज़ का लक्ष्य पूरा करने उम्मीद: CM

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। हिमाचल की इस उपलब्धि को लेकर आज वैक्सीन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल द्वारा कोविड वैक्सीन पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कोरोना योद्धाओं से बात भी की। हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर 54 लाख 30 हज़ार अनुमानित लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जानी थी। लेकिन हिमाचल ने 55 लाख 18 का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इसमें प्रवासी मज़दूर भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वैक्सीन संवाद के बाद पत्रकारों से रूबरू ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य टीम को बधाई दी है। शुरुआती दौर में वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई। लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोग और स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता के चलते ये अभियान सफ़ल हो पाया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 लाख 92 हज़ार को अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। नवंबर तक दूसरी डोज़ देने का भी लक्ष्य रखा गया है। हिमाचल के स्पिति जिला ने सबसे पहले लक्ष्य पूरा किया। दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल और मलाणा गांव में भी वैक्सीन लगाई गई। मलाणा में तो देवता से वैक्सीन लगाने के लिए अनुमति लेनी पड़ी। हालांकि प्रवासियों का आंकड़ा अभी सामने नहीं है। हिमाचल प्रदेश में तीसरी लहर से निबटने के लिए पूरी तैयारी है। हिमाचल को मिले 28 ऑक्सीजन प्लांट में से 12 लग चुके हैं।