Uncategorized

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस

हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज पर मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।भारतीय सेना, हिमाचल पुलिस, होमगार्ड के साथ साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड निकाली गई। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गई। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जिसमें सिरमौर के सिंहटू नृत्य, हरियाणा सांस्कृतिक केंद्र की प्रस्तुति व पहाड़ी नाटी आकर्षण का केंद्र रही।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व कहा कि आज देश ने अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है। देश को 2028 तक निश्चित रूप से तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रदेश भी अन्य राज्यों की तरह आगे बढ़ रहा है। हिमाचल देव भूमि है उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे को रोकने के लिए प्रयास करने आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है उन्हे उम्मीद है कि इस लक्ष्य को इस वर्ष हासिल कर भारत टीबी मुक्त होगा।

वहीं, प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि 75 वर्ष पूर्व जिस भारत की परिकल्पना का सपना प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देखा था, वह धीरे धीरे पूरा हो रही है। नए भारत का निर्माण उनके कार्यक्रम और नीतियों से हो रहा है।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

22 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago