Follow Us:

तकनीकी विवि ने निकाली तिरंगा यात्रा, कुलपति ने तिरंगा फहराने का किया आग्रह

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने आजा़दी के अमृत महोत्सव के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शुक्रवार को दडूही परिसर से मटाहणी स्कूल तक तिरंगा रैली निकाली. इससे पूर्व तकनीकी विवि परिसर में छात्रों ने तिरंगा रंगोली बनाई. साथ ही नुक्कड़ नाटक पेश किया.

तकनीकी विवि के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान ने आजादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कुलपति ने राष्ट्रध्वज व तिरंगे के रंगों का महत्व विद्यार्थियों को बताया और विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों को अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया.

तिरंगा रैली में तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम कुमार, अधिष्ठाता प्रो. राजेन्द्र गुलेरिया, वित्त अधिकारी विजय सोफरा, संपदा अधिकारी धीरज कौण्डल, परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी, विद्यार्थी तथा आस-पास गांव के प्रधान उषा बिरला, वार्ड व स्थानीय लोगों ने भाग लिया. इस तिरंगा रैली को तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने झण्डी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल छात्र, अध्यापक व कर्मचारी तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता का जयघोष लगाए.