Follow Us:

परिवार सहित रिज मैदान की सैर पर निकले राष्ट्रपति, लोगों से भी की बात

पी.चंद |

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने परिवार सहित आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान की सैर की। पहले राष्ट्रपति परिवार सहित रोपवे से जाखू मंदिर में गए और माथा टेका। उसके बाद पैदल ही रिज मैदान पर की सैर के लिए निकले। राष्ट्रपति ने HPMC दुकान में पॉपकॉर्न लिए और परिवारों के साथ खाने का आनंद लिया।

इस दौरान उन्होंने लोगों का अविवादन स्वीकार किया। लोगों से ये भी पूछा की मेरे आने से उन्हें कोई असुविधा तो नहीं हुई। राष्ट्रपति ने बच्चों और लोगों से की बात भी की। राष्ट्रपति की एक झलक देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान राष्ट्रपति ने परिवार सहित रिज मैदान में चर्च के सामने फ़ोटो भी खिंचवाई।