Video: BLA ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को बनाया निशाना, 90 सैनिक ढेर! पुलवामा की तर्ज पर हमला?

|

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान सेना के काफिले पर किया आत्मघाती हमला।
● पाकिस्तानी सेना ने 5 जवानों के मारे जाने और 13 के घायल होने की पुष्टि की।
● BLA का दावा – हमले में 90 सैनिकों की मौत, पुलवामा हमले जैसी रणनीति अपनाई।


पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का आतंक एक बार फिर सामने आया है। रविवार को नोश्की जिले में पाकिस्तान सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में 5 जवानों के शहीद होने और 13 के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। हालांकि, BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि 90 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं

हमले की रणनीति पुलवामा जैसी
यह हमला पुलवामा हमले जैसा बताया जा रहा है, जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों के काफिले को आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया था। नोश्की में भी सात बसों और दो कारों के काफिले पर व्हीकल बॉर्न IED और रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, एक बस पर आत्मघाती हमला हुआ, जबकि दूसरी बस को रॉकेट से उड़ाया गया

 

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
हमले में घायल जवानों को नोश्की और FC कैंप में भर्ती कराया गया है। नोश्की के SHO सुमालानी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई जवानों की हालत गंभीर है।

BLA लंबे समय से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ विद्रोही गतिविधियां चला रहा है। यह संगठन बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग कर रहा है और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लगातार हमले कर रहा है।