Follow Us:

यमन के होदिदाह में सेना के साथ मुठभेड़ में 12 हौसी विद्रोही ढेर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

यमन के होदिदाह में सेना के साथ मुठभेड़ में हौसी समूह के कम से कम 12 सदस्य ढेर हो गए। सेना के अधिकारी ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार सेना के सूत्रों ने बताया कि हौसी विद्रोहियों ने तुहयाता जिले में सेना के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी की थी।

सैनिकों ने हौसी विद्रोहियों के साथ मुकाबला किया और उन्हें पराजित किया। उन्होंने इस संघर्ष में 12 हौसी विद्रोहियों के मारे जाने की और लोगों के घायल होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि हौसी से जुड़े दो वाहनों को संघर्ष के दौरान नष्ट कर दिया गया है।