<p>पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की नीलम वैली में सोमवार को भारी बारिश और फिर से आई बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग लापता हैं। बाढ़ की वजह से घाटी के लासवा क्षेत्र में 150 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।</p>
<p>अधिकारियों ने कहा है कि बादल फटने की वजह से आई बाढ़ में दर्जनों लोग बह गए हैं। लासवा मुख्य बाजार में दो मस्जिदों समेत कई इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गयीं। इस क्षेत्र में यातायात आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा है।</p>
<p>बाढ़ के कारण काफी लोग अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय पुलिस क्षेत्र में बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निदेशक परिचालन साइदुर रहमान कुरैशी ने मरने वालों की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या अगले घंटों में बढ़ सकती है। कुरैशी ने बताया कि मरने वालों में 10 ताबलीघी जमात के और 10 इस्लामिक मिशनरी हैं। इनमें चार लाहौर, पांच फैसलाबाद और एक शेखपुरा का रहने वाला है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3807).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…