<p>इंडोनेशिया के सुलावेसी आईलैंड में भूकंप और सुनामी के बाद राहत कार्य के दौरान शामिल हुए 86 बच्चों में से 34 छात्रों के शव बरामद किए गए हैं। बाकी 52 छात्रों की तलाश की जा रही है। वहीं, इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी से मरने वालों की संख्या अब तक 1234 हो गई है।</p>
<p>भूकंप पीड़ितों की मदद करने के लिए भारतीय वायुसेना से आईएएफ सी-130 जे हरक्यूलिस और सी-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट से टेंट, जेनरेटर और दवाइयों के साथ 37 मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। इंडोनेशिया रेडक्रॉस के प्रवक्ता औलिया अर्रिआनी ने बताया कि सभी शव एम्बुलेंस तक पहुंचाने के लिए राहत दल के सदस्यों को करीब डेढ़ घंटे तक कीचड़ में चलना पड़ रहा है। इससे राहत कार्य में दिक्कत हो रही है।</p>
<p>गौरतलब है कि मंगलवार को इंडोनेशिया के सुम्बा आईलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। फिलहाल सुम्बा में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इंडोनेशिया में बार-बार सुनामी आने की वजह पालु खाड़ी का आकार है। इसकी वजह से यहां 2-3 मीटर ऊंची लहरें उठना आम बात हो गया है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…