Follow Us:

कजाकिस्तानः अल्माटी में दो मंजिला इमारत से टकराया विमान, 14 की मौत- 35 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कजाकिस्तान के अल्माटी में आज सुबह विमान उड़ने के थोड़ी देर बाद ही दो मंजिला इमारत से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में 100 लोग सवार थे। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लोग घायल हैं। एयरपोर्ट के काफी करीब ही प्लैन क्रैश हो गया था।

जानकारी के अनुसार हवाई अड्‌डे से प्लेन उड़ा ही था। वह काफी नीचे उड़ रहा था। इस कारण से प्लेन दो मंजिला इमारत से टकरा गया और क्रैश हो गया। इस हादसे के कारण प्लेन के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा लोकल समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 7.22 बजे पर हुआ है।