<p>सोमवार को अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले में 29 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। यह आत्मघाती हमला काबुल के सरकारी परिसर में किया गया है। जहां बम धमाके के साथ ही बंदूकधारी ने फायरिंग कर लोगों को निशाना बनाया।</p>
<p>अधिकारियों ने बताया कि अफगान राजधानी में हिंसा का यह ताजा मामला है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि करीब एक घंटे तक चले हमले में 20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हताहतों में ज्यादातर आम नागरिक है।</p>
<p>इस आतंकी हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। जिस जगह यह हमला हुआ है वहां लोक निर्माण मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय हैं।</p>
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…
धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…
सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…