Follow Us:

अफगानिस्तान: कंधार बेस पर तालिबान का हमला, 26 सैनिकों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में स्थित सैन्य बेस पर आज हुए हमले में कम से कम 26 अफगान सैनिक मारे गए, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत तालिबान आतंकियों ने मंगलवार देर रात्री इस हमले को अंजाम दिया था।  

जानकारी के मुताबिक, तालिबान आतंकियों ने दक्षिणी कंधार प्रांत के खाक्रिज जिले में स्थित अफगानिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला बोला, उस समय वहां पर 82 सैनिक मौजूद थे। यह सैन्य कैम्प आतंकियों से लड़ रहे सेना द्वारा ही लगाया गया था।

रक्षा जानकारों के माने तो जब से अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी हुई है तब से तालिबान यहां एक बार फिर से मजबूत होता जा रहा है। आलम यह है कि कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के दो शहर पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था।