Follow Us:

फिलिपींस में वैज्ञानिकों को मिली इंसान की एक और प्रजाति, नाम है- होमो लूज़ोनेसिस

समाचार फर्स्ट |

मानव प्रजाति की सूची में एक और नया नाम जुड़ गया है जिसके अवशेष फ़िलिपीन्स क एक गुफ़ा में मिले हैं। विलुप्त हो चुकी इस नई प्रजाति के अवशेष फिलिपीन्स के सबसे बड़े द्वीप लूज़ोन में पाए गए हैं जिसके बाद इस प्रजाति का नाम होमो लूज़ोनेसिस रखा गया है।

इस प्रजाति में पाए जाने वाली कुछ-कुछ भौतिक विशेषताएं प्राचीन मानव प्रजातियों और आज की मानव प्रजाति से मिलती-जुलती हैं। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि प्राचीन मानव के ये सम्बन्धी अफ़्रीका से जुड़े हो सकते हैं जो बाद में दक्षिण पूर्व एशिया में आ कर बस गए होंगे। इन अवशेषों की खोज से पहले ऐसा होना लगभग असंभव माना जा रहा था।

इस खोज के बाद अब ये माना जा रहा है कि फ़िलिपीन्स और इस प्रांत में मानव प्रजाति का विकास बेहद पेचीदा रहा हो सकता है क्योंकि यहां पहले से ही तीन या फिर उससे अधिक मानव प्रजातियां रह रही थीं।