Follow Us:

कांगो में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सेना का एक विमान डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में दुर्घटना का शिकार हो जाने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में 30 से भी अधिक लोगों के मारे जाने की संभावना है। हादसे को लेकर जानकारी सामने आई है कि, जिस स्थान पर यह विमान गिरा है वहां पर किसी के भी जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है। दुर्घटना किस तरह से हुई इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दुर्घटना के बाद इसका ब्लैक बॉक्स और वॉइस डाटा तलाशा जा रहा है।

माना जा रहा है कि, इससे जांच में कुछ सहायता मिल सकती है। इस विमान में हथियार और सैन्यकर्मी जा रहे थे। इस विमान में रूस का चालक दल सवार था। हालांकि विमान के नीचे गिरने के दौरान किसी तरह का धुंआ नज़र नहीं आया। विमान में लगभग 30 लोग सवार थे। उल्लेखनीय है कि, सैन्य विमानों के दुर्घनाग्रस्त होने को काफी गंभीर माना जाता रहा है।

कई बार यह बात सामने आती है कि, विमान जमीन से दागे गए रॉकेट या मिसाईल्स के शिकार हो जाते हैं या फिर, दुश्मन के क्षेत्र में इन्हें अन्य तरह से मार गिराया जाता है, लेकिन कांगों में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को लेकर इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह पता चले कि विमान पर आतंकी या अन्य किसी विरोधी ने हमला किया था। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।