Categories: वर्ल्ड

सू की ने कहा, रोहिंग्या मुसलमानों पर हुई कार्रवाई सही

<p>दुनियाभर में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संयुक्त राष्ट्र की बैठक में म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने कहा है कि हम अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने देश के नाम किए संबोधन में कहा कि हम शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।</p>

<p>सू की ने रखाइन प्रांत में अराकान इलाक़े में रह रहे कुछ रोहिंग्या मुसलमानों पर हुई कार्रवाई को सही करार दिया है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या आतंकी हमलों में शामिल हैं। रोहिंग्या समुदाय को म्यांमार में संरक्षण मिला लेकिन इन्&zwj;होंने म्&zwj;यांमार में ही आतंकी हमले करवा दिए। इसलिए जो लोग म्यांमार वापस आना चाहते हैं, हम उनके लिए रिफ्यूजी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।</p>

<p>सू की ने कहा म्यांमार एक जटिल देश है और हमसे उम्मीद की जाती है कि हम इस सभी चुनौतियों से कम से कम समय में बाहर निकलें। पिछले 70 सालों से चले आ रहे आंतरिक विवाद के बाद शांति और स्थिरता ऐसी चीजें थीं जो हमें पाना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि म्यांमार, रखाइन में मुसीबतें उठा रहे सभी समूहों को लेकर परेशान है, साथ ही देश छोड़कर बांग्लादेश जा रहे मुस्लिमों को लेकर चिंतित भी। हम जानने की कोशिश करेंगे कि यह पलायन क्यों हो रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

5 hours ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

5 hours ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

5 hours ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

5 hours ago