Follow Us:

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में नाइटक्लब के बाहर हुई गोलीबारी, कई घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में एक नाइटक्‍लब के बाहर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में काफी लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबि‍क, अनुसार यह गोलीबारी सुबह 3.20 बजे हुई है। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी लिटिल चैपल स्ट्रीट और लारवर्न रोड पर हुई है। रिपोर्ट की मानें तो इस गोलीबारी में 3-4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेलबर्न पुलिस के अनुसार यह घटना आतंकी नहीं है। अब तक इस घटना के पीछे किसी आतंकी संगठन के होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक गार्ड भी है, जिसके चेहरे पर गोली लगी है। घटना की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि इस बात की जानकारी पुलिस ने नहीं दी कि आखिर इस गोलीबारी के पीछे मकसद क्‍या था?

गौरतलब है कि पिछले महीने ही न्‍यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी से हड़कंप मच गया था। इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग इस हमले में घायल भी हुए थे। हमलावर गोलीबारी के दौरान Facebook पर लाइव था। इस दौरान उसने कहा कि वह 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई है। वह इस हमले की पिछले दो वर्षों से योजना बना रहा था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हमलावर के ऑस्ट्रेलियाई होने की पुष्टि की थी।

 

–– ADVERTISEMENT ––