Categories: वर्ल्ड

ऑस्ट्रेलिया के गोपनीयता नियामक ने लोगों का डाटा लीक करने पर फेसबुक के खिलाफ किया मुकदमा

ऑस्ट्रेलिया के गोपनीयता नियामक ने तीन लाख से अधिक लोगों की निजी सूचनाओं को बिना उनकी जानकारी के राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका से साझा करने के आरोप में फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। ऑस्ट्रेलियाई सूचना आयुक्त एंजेलिन फॉक ने संघीय अदालत में फेसबुक पर एक सर्वे ‘दिस इज योर डिजिटल लाइफ’ से अपनी वेबसाइट पर राजनीतिक रुझान जानने के लिए 3 लाख11 हजार 127 उपयोगकर्ताओं की जानकारी का खुलासा करके गोपनीयता कानून को तोड़ने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, फेसबुक के इस प्लेटफॉर्म के डिजाइन का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को उचित विकल्प का इस्तेमाल करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी पर नियंत्रण करने में असमर्थ करना था।  इस मुकदमे में गोपनीयता कानून के प्रत्येक उल्लंघन में अधिकतम 1.7 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना हो सकता है।

यदि अदालत ने 3 लाख 11 हजार 127 मामलों में से हर एक के लिए अधिकतम जुर्माना लगाया तो यह जुर्माना 529 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का होगा।  साल 2014 से 2015 तक इसी तरह उपयोगकर्ताओं के व्यक्तित्व प्रश्नोत्तरी सर्वे के कारण शुरू की गई जांच के बाद अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन ने पिछली जुलाई में फेसबुक पर रिकॉर्ड 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

13 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

27 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

34 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

40 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

50 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago