Follow Us:

चीन में बोइंग विमान क्रैश, 133 यात्री थे सवार

|

दक्षिण चीन में बोइंग-737 विमान के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय विमान में करीब 133 यात्री सवार थे। यह विमान कुनमिंग से गवांगझू जा रहा था। जिस जगह ये हादसा हुआ है वे एक पहाड़ी इलाका है।

बताया जा रहा है कि विमान पहाड़ी से टकराने के बाद नीचे गिर गई और विमान ने आग पकड़ ली है। पहाड़ी में आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या कितनों की मौत हुई है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।